Posts

अधूरी ख्वाहिश:जीने की चाह

वो ख्वाहिश ही क्या,  जो आसानी से मिल जाए।  जिद तो उसे पाने की है,  जो हाथों की लकीरों में नहीं।  मुद्दतों बाद मिली थी खुशी,  वो भी अधूरी रह गई।  मिल के भी एक नहीं हो सकते,  बस इतनी सी मजबूरी रह गई। 

और भी कुछ कहना है

 सब कुछ तो कह चुकी हूँ,  फिर भी बहुत कुछ है कहने को।  घंटों साथ गुजारने के बाद भी,  पता नहीं, वक्त क्यूँ कम पड़ जाता है साथ रहने को कहते हैं इंतजार ही सच्चे प्यार की सबसे खूबसूरत सजा है,  तो फिर ये सजा हर जन्म मुझे मिले इस दिल की तो इतनी ही दुआ है❤

एहसान आपके

एहसान आपके इतने हैं मुझ पर,  कि जीते जी चुका नहीं पाऊँगी।  जो रिश्ता आपसे जुड़ा, वो रिश्ता अनमोल है ये बात आपसे कैसे बताऊँगी?  थी अनजान मैं प्यार के एहसास से कितना खूबसूरत है ये प्यार जान गई मैं, जब से मिली हूँ आपसे। 

आपकी कमी

Image
मुझे वो शब्द ही नहीं मिलते,  जिन शब्दों में आपकी कमी लिख दूँ।  शादी के मंत्रों से हम भले ही ना बंधे हो,  पर मैं अपना हर लम्हा आपके नाम कर दूँ।  कौन कहता है, अब हम हमसफर नहीं दर्द अगर एक को होता है तो दूसरा भी चैन से सोता नहीं