और भी कुछ कहना है
सब कुछ तो कह चुकी हूँ,
फिर भी बहुत कुछ है कहने को।
घंटों साथ गुजारने के बाद भी,
पता नहीं, वक्त क्यूँ कम पड़ जाता है
साथ रहने को
कहते हैं इंतजार ही सच्चे प्यार की
सबसे खूबसूरत सजा है,
तो फिर ये सजा हर जन्म मुझे मिले
इस दिल की तो इतनी ही दुआ है❤